रा0 व0 मा0 विद्यालय उदाका 0807- हर घर सूर्यनमस्कार (हरियाणा योग आयोग)


उदाका नूह (मेवात)
आज दिनांक 12/02/2024 (सोमवार) को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदाका में हरियाणा योग आयोग के तत्वाधान में चलाए जा रहे हर घर -  सूर्यनमस्कार के तहत विद्यालय के छात्रों द्वारा सूर्यनमस्कार किया गया। प्रार्थना सभा में सभी छात्रों द्वारा इसमें भाग लिया गया। इसी के साथ उपस्थित शिक्षकों ने भी सूर्यनमस्कार में भाग लिया। प्रातः काल 9:30 बजे माननीय शिक्षा मंत्री हरियाणा श्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए एजूसेट और यूट्यूब ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को संबोधन किया। उन्होंने योग द्वारा तनाव को किस प्रकार दूर किया जा सकता है का वर्णन किया। 
प्राचार्य श्री शिव कुमार जी द्वारा भी छात्रों को योग के लाभ और प्रतिदिन अपने जीवन में योग को अपनाने पर अपने विचार रखे। अंज्रेजी प्रवक्ता श्री दीपक और गणित प्रवक्ता श्री उमेद जी द्वारा छात्रों को योग को एजुसेट ऑनलाइन  के माध्यम से तनाव को दूर करने के लिए अपने विचार सांझा किए। शारीरिक शिक्षक सहायक श्री दीपक मलिक और गणित अध्यापिका श्रीमती मंजू द्वारा छात्रों को सूर्यनमस्कार को क्रमानुसार करवाया गया। इस हर घर - सूर्यनमस्कार  के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

73वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का खाता खुला।