मेगा शिक्षक अभिभावक मीटिंग


आज दिनांक 27/08/2021 (शुक्रवार) को राजकीय माध्यमिक विद्यालय (2785)और राजकीय प्राथमिक विद्यालय (17101) शिमली में मेगा PTM का आयोजन मौलिक मुख्याध्यापिका श्री मति अनिता जी की अध्यक्षता में हुआ। आज की मीटिंग में सभी अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान और सदस्य भी मौजूद रहे।  आज की शिक्षक अभिभावक मीटिंग का मुख्य उद्देश्य पिछले दिनों हुई SAT परीक्षा पर चर्चा और बच्चों के कार्य की प्रगति रिपोर्ट पर हुई। आज श्री मति अनिता जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्कूल खोले जाने पर बच्चों में फिर से शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ने लगी है। कोरोना काल में बच्चे जहां पढ़ाई से विमुक्त हो चुके थे वही दूसरी तरफ अब दोबारा से बच्चे प्रतिदिन कार्य को करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी अपने बच्चों के प्रति सजग रहें और उनकी दैनिक क्रियाकलाप पर ध्यान दे जिससे वे समय पर कार्य कर सकें। इसी के साथ उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में भी अभिभावकों से विचार साझा किए। श्री मति अनिता जी ने  स्कूल खुलने से पहले  गूगल मीट, ज़ूम एप्प, के माध्यम से चल रही  ऑनलाइन कक्षाओं की भी भागीदारी के बारे में फीडबैक लिया और उसके लाभ के बारे में बताया। SAT परीक्षा में बच्चों के अच्छे परफॉरमेंस पर भी अभिभावकों को अवगत करवाया। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज श्री नरेश जी ने भी अभिभावकों को प्राइमरी स्तर तक के बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और परीक्षा पर अपने विचार रखे। उन्होंने प्राथमिक स्तर पर बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने पर ज़ोर दिया। अंत में आए हुए विभिन्न अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को  जलपान करवाकर मीटिंग को समाप्त किया गया। इस अवसर पर श्री मति अनिता मौलिक मुख्याध्यापिका के साथ साथ श्री मनोज S S मास्टर, श्री मति अनिता विज्ञान अध्यापिका, श्री मति कमलेश हिंदी अध्यापिका, श्री मति ममता कला अध्यापिका, श्री मति प्रेम संस्कृत अध्यापिका और प्राथमिक स्कूल से श्री मति मीनाक्षी मलिक जे बी टी , श्री मति श्वेता मलिक , श्री नरेश कुमार और श्री राजेश कुमार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

73वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

रा0 व0 मा0 विद्यालय उदाका 0807- हर घर सूर्यनमस्कार (हरियाणा योग आयोग)

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता 2023 2024