नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन
आज 24/07/2021 को राजकीय माध्यमिक
विद्यालय शिमली (2785) और राजकीय
प्राथमिक विद्यालय शिमली(17101) में पुरानी स्कूल प्रबंधन समिति को भंग कर नई स्कूल प्रबंधन समिति का विस्तार किया गया। आज इसी कड़ी में स्कूल में सभी SMC मेंबर्स और शिक्षकों की उपस्थिति में नई समिति का विस्तार किया गया। पुराने SMC प्रधान का त्यागपत्र दिलवाया गया और नए SMC प्रधान व सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। इसी के साथ बैठक की अध्यक्षता श्री मति अनिता (मौलिक मुख्याध्यापिका) द्वारा की गई। श्री मति अनिता जी ने सभी मेंबर और पेरेंट्स को संबोधित करते हुए इस नई समिति के निर्माण के विषय में जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा विभाग द्वारा इस कोरोना काल में स्कूल बंद होने की वजह से चल रही ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ प्रतिदिन ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। श्री मति अनिता जी ने AVSAR APP और गूगल मीट पर आयोजित कक्षाओं के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों से प्रतिदिन दिए जाने वाले कार्य को करवाना सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के अध्यापक श्री मनोज द्वारा भी अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। श्री मनोज जी द्वारा आगामी जुलाई मासिक परीक्षा के बारे में जानकारी दी और अभिभावकों को अपने बच्चों से इन परीक्षाओं में पूर्ण हाजिरी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वही दूसरी तरफ राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिमली के इंचार्ज श्री नरेश जी ने भी अभिभावकों को छोटे बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। नरेश जी ने अपने वक्तव्य में अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ मिलकर कार्य करवाने पर जोर दिया क्योकि छोटा बच्चा एक कच्चे घड़े के समान है उसे जैसा तरासेगे वो वैसा ही बनकर उभरेगा ऐसा विचार उनके द्वारा दिया गया। अंत में जलपान आदि करके सभा को समाप्त किया गया।आज स्कूल प्रबंधन समिति के साथ साथ श्री मति अनिता(मौलिक मुख्याध्यापिका), श्री मनोज (सामाजिक विज्ञान अध्यापक), श्री मति कमलेश(हिंदी अध्यापिका), श्री मति ममता(कला अध्यापिका), श्री मति प्रेमरानी(संस्कृत अध्यापिका), श्री मति अनिता(विज्ञान अध्यापिका), श्री मति वनिता (पी टी आई),श्री नरेश जे बी टी , श्री राजेश जे बी टी , श्री मति मीनाक्षी मलिक जे बी टी और श्री मति स्वेता मलिक जे बी टी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment