जल जीवन मिशन
जल जीवन मिशन , उदाका (नूह मेवात)
आज दिनांक 21/02/2024 (बुधवार) को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदाका (0807) में जल जीवन मिशन एवम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित जल संरक्षण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें कक्षा आठवीं की छात्रा आरजू सुपुत्री श्री रहीस प्रथम स्थान, फरजाना सुपुत्री श्री साकिर द्वितीय और सोनम सुपुत्री श्री बलदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री शिव कुमार जी, गणित प्रवक्ता श्री उमेद जी, विज्ञान प्रवक्ता मिस चेतना ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस कड़ी में प्राचार्य श्री शिव कुमार जी ने मानव जीवन में जल की आवश्यकता और अहमियत के बारे में बताया और पुरस्कार प्राप्त छात्रों का हौसला बढ़ाया। गणित प्रवक्ता श्री उमेद जी ने भी अपने विचार जल जीवन मिशन के तहत रखे। जल का स्तर आज कितना नीचे जा रहा है और जल नहीं तो कल नहीं और हर घर जल (जल जीवन मिशन) पर छात्रों व छात्राओं को अवगत करवाया। हिंदी प्रवक्ता श्री राजेश कुमार जी ने भी अपने विचारों के माध्यम से छात्र व छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने और जीवन के लक्ष्य में कुछ न कुछ हासिल करने पर जोर दिया जिससे अच्छे समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment