बाल विवाह मुक्त भारत (सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत)












दिनांक:- 20/10/2023(शुक्रवार):- रा0 व0 मा0 विद्यालय उदाका(0807) नूह मेवात।
आज दिनांक:- 20/10/2023 को रा0 व0 मा0 विद्यालय उदाका(0807) में लीगल ऐड- कम - लीगल अवेयरनेस कैंप  डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी नूह के तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठी से बारवीं को बाल विवाह अपराध है इसके बारे में बताया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य श्री शिव कुमार जी द्वारा आने वाले वक्ताओं का परिचय देकर किया गया। प्राचार्य जी द्वारा छात्रों को बाल अपराध पर  अपने विचार भी रखने के लिए कहा गया।  इस अवसर पर प्रथम वक्ता श्री नरेश जी ने बाल विवाह पर अपने विचार छात्रों से सांझा किए। उनके द्वारा छात्रों से बाल विवाह से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से शुरुआत की गई। जिस पर छात्रों ने रुचि लेते हुए और अपने ज्ञान के आधार पर उत्तर दिए। श्री नरेश जी ने विवाह की सही उम्र के बारे में जागरूक किया और बाल विवाह से होने वाले खतरे के बारे में भी बताया। इसी कड़ी में उन्होंने बाल विवाह एक अपराध इस पर जोर दिया। इसी कड़ी में दूसरे वक्ता श्री विक्रम जी ने भी बाल अपराध और उससे होने वाले परिणामों की चर्चा की और अपने आस पास होने वाले बाल विवाह को रोकने तथा ग्रामीण लोगों को इसके बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। अंत में हिंदी प्रवक्ता श्री राजेश जी ने दोनो वक्ताओं का विद्यालय प्रांगण में आने और छात्रों को बाल विवाह एक अपराध पर अपने विचार रखने और जागरूक करने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रा0 व0 मा0 विद्यालय उदाका 0807- हर घर सूर्यनमस्कार (हरियाणा योग आयोग)

73वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का खाता खुला।