सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता 2023 2024
उदाका, नूह (मेवात) :- 13/10/2023(शुक्रवार)
आज दिनांक:- 13/10/2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदाका (0807) में इंटर स्कूल सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता 2023-2024 के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। जिसमें तीन लेवल (लेवल 1:- कक्षा 3rd से 5th, लेवल 2:- कक्षा:- 6th से 8th और लेवल 3 :- कक्षा:- 9th से 12th) पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का समय 10:00 से 11:00 (1घंटा) रहा। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इससे पहले प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्राचार्य श्री शिव कुमार जी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज जीवन में बढ़ती हुई दुर्घटनाओं के पीछे सड़कों पर चलने और वाहनों को चलाते समय नियमों की अनदेखी का परिणाम है। लगातार बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को हम यदि सड़क सुरक्षा नियमों को जान लें तो काफी हद तक दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसी कड़ी में गणित प्रवक्ता श्री उमेद जी ने भी बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। दूसरी तरफ अंग्रेजी प्रवक्ता श्री दीपक जी ने बच्चों से इस विषय पर कुछ सामान्य प्रश्न जो रोजमर्रा के जीवन में हम सड़कों पर देखते है या अनुभव करते है पर प्रश्न सांझा किए। जिसका छात्रों और छात्राओं ने जवाब दिया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment