73वें गणतंत्र दिवस का आयोजन
गाँव शिमली【रोहतक】26/01/2022
आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिमली में 73 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कोविड के नियमों का पालन करते हुए आज के इस भव्य कार्यक्रम का आगाज हुआ। आज के इस समारोह में श्री मति अनिता राणा (मौलिक मुख्याध्यापिका) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर श्री मति अनिता राणा मौलिक मुख्याध्यापिका ने गणतंत्र दिवस के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि हर साल 26 जनवरी बहुत गर्व के साथ मनाया जाता है। आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। हम सभी जानते हैं कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन राष्ट्र का अपना कोई संविधान नहीं था। कई चर्चाओं और विचारों के बाद, डॉक्टर बीआर अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक समिति ने भारतीय संविधान का एक मसौदा प्रस्तुत किया, जिसे 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी, 1950 को आधिकारिक रूप से इसे लागू किया गया।
उनके व्यक्तव्य में उन्होंने कहा कि एक चीज जो हम सभी कर सकते हैं वह है एक दूसरे से वादा करना कि हम खुद का एक बेहतर संस्करण बनेंगे। ताकि हम सभी समस्याओं को हल करने और अपने देश को एक बेहतर जगह बनाने में योगदान दे सकते है। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ साथ अभिभावक और अन्य स्कूल के कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment