पराली ना जलाने हेतु जागरूकता रैली

 

पराली ना जलाने हेतु जागरूकता रैली

 

[गाँव:- शिमली (रोहतक):-18/11/2021] आज दिनांक 18 नवम्बर को राजकीय माध्यमिक  विद्यालय (कक्षा 6-8) और राजकीय प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) शिमली के छात्रों एवम छात्राओं ने विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापिका श्रीमती अनीता राणा और प्राथमिक स्कूल के इंचार्ज श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में शिमली गाँव में पराली ना जलाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया | इसमें स्कूल के सभी बच्चो ने क्रमबद्ध तरीके से पूरे गाँव में फेरी लगाई और ग्रामीणों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया | विद्यालय के सभी शिक्षक भी इस जागरूकता रैली का हिस्सा बने | इसी कड़ी में स्कूल की मौलिक मुख्याध्यापिका श्रीमती अनीता राणा ने भी बच्चों को पराली से होने वाले वातावरणीय नुक्सान के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि आज जो हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है उसमें कहीं ना कहीं हम भी जिम्मेवार है | अनेक कारों, मोटरवाहनों और अन्य साधनों के प्रयोग, कारखानों से निकलने वाले धुऐं तथा इसके साथ पराली जलाने से हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है जिसके कारण हम आज कल अपने बाहर के वातावरण में बदलाव देख रहे है | इसी प्रदूषित वातावरण के कारण आज स्वास्थ्य से विभिन्न समस्याएँ जैसे दमा, आँखों में जलन, श्वास रोग आदि के शिकार हो रहे है | इसी के साथ श्री राजेश कुमार ने भी वातावरण के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी |  इस मौके पर स्कूल मौलिक मुख्याध्यापिका श्रीमती अनीता राणा के साथ श्री मनोज S.S. अध्यापक ,     श्रीमती कमलेश हिंदी अध्यापिका , श्रीमती अनीता विज्ञान अध्यापिका ,      श्रीमती वनिता पी टी आई , श्रीमति सुरेश, श्रीमती मीनाक्षी मलिक जे बी टी अध्यापिका, श्री राजेश कुमार  जे बी टी अध्यापक के साथ साथ स्कूल की मिड डे मील कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे |

Comments

Popular posts from this blog

रा0 व0 मा0 विद्यालय उदाका 0807- हर घर सूर्यनमस्कार (हरियाणा योग आयोग)

73वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का खाता खुला।