अभी समाधान दूर या नजदीक?

जैसा कि ज्ञात है कि पिछले 402 दिनों से लगातार 2010 में नियुक्त 1983 पी टी आई शिक्षक धरने पर बैठे हैं। लेकिन अभी तक इन शिक्षकों का समाधान नहीं हो पाया है। सरकार के साथ शारीरिक शिक्षक संगठन की 6 अक्टूबर 2020 की मुलाकात के बाद से आज तक कोई समाधान नहीं निकला। मुख्यमंत्री के आश्वासन के उपरांत भी कोई आसार नजर नही आ रहे हैं। दूसरी तरफ SSSA की भर्ती कोर्ट में चैलेंज हो रखी है। फिलहाल 22 जुलाई की अर्ली हियरिंग में माननीय जज साहब ने दोनों पक्षों की बातों को सुना और सरकार के AAG श्री नैन जी को SSSA से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए 10 दिनों का समय दिया है। केस की अगली सुनवाई अब 4 अगस्त को होना सुनिश्चित हुई है। अब फिलहाल सभी पी टी आई  शिक्षकों की निगाहें 4 अगस्त के जजमेंट पर टिकी हुई है। अब देखना यह है कि 4 अगस्त को फैसला पी टी आई शिक्षकों के हक में आता है या नहीं। अपनी रोजी रोटी को बचाने के लिए यह शिक्षक आज तक धरने पर अडिग है। इनमें से लगभग 40 शिक्षक तो इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। कुछ पी टी आई शिक्षक के सामने ऐसे समस्या आ चुकी है कि वो आज  मजदूरी, किसी दुकान में काम करना और विभिन्न प्रकार के ऐसे कार्य करने के लिए बाधित हो चुके हैं। क्या करें जिंदगी के ऐसे पड़ाव में परिवार का भरण पोषण भी इन्हीं शिक्षकों के ऊपर है। 

Comments

Popular posts from this blog

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का खाता खुला।

रा0 व0 मा0 विद्यालय उदाका 0807- हर घर सूर्यनमस्कार (हरियाणा योग आयोग)

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता 2023 2024