क्या होगा आज? होगा समाधान या फिर मिलेगी नई तारीख। देखते रहिये।
क्या होगा आज? होगा समाधान या फिर मिलेगी नई तारीख। देखते रहिये। पी टी आई शिक्षक लंबे अरसे से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2010 में नियुक्त हुए 1983 पी टी आई शिक्षकों को 1 जून 2020 को उनके कार्य से मुक्त कर दिया गया था जो कि एक पहाड़ टूटने के समान या दूसरे शब्दों में जिंदगी जो एक अच्छे मुकाम पर थी में एक दम से सैलाब आना सभी शिक्षकों को झंझोर देने वाला निकला। अपने जीवन के 10 साल शिक्षा विभाग, सरकार और बच्चो के भविष्य को बनाने में इन पी टी आई शिक्षकों का बहुमूल्य योगदान रहा। लेकिन इस योगदान का फल ऐसा कड़वा होगा किसी ने सोचा नहीं था। आज इन पी टी आई शिक्षकों को लड़ते लड़ते लगभग 403 दिन हो गए हैं । लेकिन रिजल्ट जीरो। आज के फैसले पर आगे का भविष्य निर्भर होगा।
Comments
Post a Comment