नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन
आज 24/07/2021 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिमली (2785) और राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिमली(17101) में पुरानी स्कूल प्रबंधन समिति को भंग कर नई स्कूल प्रबंधन समिति का विस्तार किया गया। आज इसी कड़ी में स्कूल में सभी SMC मेंबर्स और शिक्षकों की उपस्थिति में नई समिति का विस्तार किया गया। पुराने SMC प्रधान का त्यागपत्र दिलवाया गया और नए SMC प्रधान व सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। इसी के साथ बैठक की अध्यक्षता श्री मति अनिता (मौलिक मुख्याध्यापिका) द्वारा की गई। श्री मति अनिता जी ने सभी मेंबर और पेरेंट्स को संबोधित करते हुए इस नई समिति के निर्माण के विषय में जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा विभाग द्वारा इस कोरोना काल में स्कूल बंद होने की वजह से चल रही ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ प्रतिदिन ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। श्री मति अनिता जी ने AVSAR APP और गूगल मीट पर आयोजित कक्षाओं के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों से प...