Posts

Showing posts from February, 2024

जल जीवन मिशन

Image
जल जीवन मिशन , उदाका (नूह मेवात) आज दिनांक 21/02/2024 (बुधवार) को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदाका (0807) में जल जीवन मिशन एवम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित जल संरक्षण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें कक्षा आठवीं की छात्रा आरजू सुपुत्री श्री रहीस प्रथम स्थान, फरजाना सुपुत्री श्री साकिर द्वितीय और सोनम सुपुत्री श्री बलदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री शिव कुमार जी, गणित प्रवक्ता श्री उमेद जी, विज्ञान प्रवक्ता मिस चेतना ने छात्रों को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  इस कड़ी में प्राचार्य श्री शिव कुमार जी ने मानव जीवन में जल की आवश्यकता और अहमियत के बारे में बताया और पुरस्कार प्राप्त छात्रों का हौसला बढ़ाया। गणित प्रवक्ता श्री उमेद जी ने भी अपने विचार जल जीवन मिशन के तहत रखे। जल का स्तर आज कितना नीचे जा रहा है और जल नहीं तो कल नहीं और हर घर जल (जल जीवन मिशन) पर छात्रों व छात्राओं को अवगत करवाया। हिंदी प्रवक्ता श्री रा...

रा0 व0 मा0 विद्यालय उदाका 0807- हर घर सूर्यनमस्कार (हरियाणा योग आयोग)

Image
उदाका नूह (मेवात) आज दिनांक 12/02/2024 (सोमवार) को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदाका में हरियाणा योग आयोग के तत्वाधान में चलाए जा रहे हर घर -  सूर्यनमस्कार के तहत विद्यालय के छात्रों द्वारा सूर्यनमस्कार किया गया। प्रार्थना सभा में सभी छात्रों द्वारा इसमें भाग लिया गया। इसी के साथ उपस्थित शिक्षकों ने भी सूर्यनमस्कार में भाग लिया। प्रातः काल 9:30 बजे माननीय शिक्षा मंत्री हरियाणा श्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए एजूसेट और यूट्यूब ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को संबोधन किया। उन्होंने योग द्वारा तनाव को किस प्रकार दूर किया जा सकता है का वर्णन किया।  प्राचार्य श्री शिव कुमार जी द्वारा भी छात्रों को योग के लाभ और प्रतिदिन अपने जीवन में योग को अपनाने पर अपने विचार रखे। अंज्रेजी प्रवक्ता श्री दीपक और गणित प्रवक्ता श्री उमेद जी द्वारा छात्रों को योग को एजुसेट ऑनलाइन  के माध्यम से तनाव को दूर करने के लिए अपने विचार सांझा किए। शारीरिक शिक्षक सहायक श्री दीपक मलिक और गणित अध्यापिका श्रीमती मंजू द्वारा छात्रों को सूर्यनमस्कार को क्...