पराली ना जलाने हेतु जागरूकता रैली
पराली ना जलाने हेतु जागरूकता रैली [गाँव:- शिमली (रोहतक):-18/11/2021] आज दिनांक 18 नवम्बर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 6-8) और राजकीय प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) शिमली के छात्रों एवम छात्राओं ने विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापिका श्रीमती अनीता राणा और प्राथमिक स्कूल के इंचार्ज श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में शिमली गाँव में पराली ना जलाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया | इसमें स्कूल के सभी बच्चो ने क्रमबद्ध तरीके से पूरे गाँव में फेरी लगाई और ग्रामीणों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया | विद्यालय के सभी शिक्षक भी इस जागरूकता रैली का हिस्सा बने | इसी कड़ी में स्कूल की मौलिक मुख्याध्यापिका श्रीमती अनीता राणा ने भी बच्चों को पराली से होने वाले वातावरणीय नुक्सान के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि आज जो हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है उसमें कहीं ना कहीं हम भी जिम्मेवार है | अनेक कारों, मोटरवाहनों और अन्य साधनों के प्रयोग, कारखानों से निकलने वाले धुऐं तथा इसके साथ पराली जलाने से हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है जिसके कारण हम आज कल अपने बाहर के वातावरण में ...