मेगा शिक्षक अभिभावक मीटिंग
आज दिनांक 27/08/2021 (शुक्रवार) को राजकीय माध्यमिक विद्यालय (2785)और राजकीय प्राथमिक विद्यालय (17101) शिमली में मेगा PTM का आयोजन मौलिक मुख्याध्यापिका श्री मति अनिता जी की अध्यक्षता में हुआ। आज की मीटिंग में सभी अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान और सदस्य भी मौजूद रहे। आज की शिक्षक अभिभावक मीटिंग का मुख्य उद्देश्य पिछले दिनों हुई SAT परीक्षा पर चर्चा और बच्चों के कार्य की प्रगति रिपोर्ट पर हुई। आज श्री मति अनिता जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्कूल खोले जाने पर बच्चों में फिर से शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ने लगी है। कोरोना काल में बच्चे जहां पढ़ाई से विमुक्त हो चुके थे वही दूसरी तरफ अब दोबारा से बच्चे प्रतिदिन कार्य को करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी अपने बच्चों के प्रति सजग रहें और उनकी दैनिक क्रियाकलाप पर ध्यान दे जिससे वे समय पर कार्य कर सकें। इसी के साथ उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में भी अभिभावकों से विचार साझा किए। श्री मति अनिता जी ने स्कूल खुलने से पहले गूगल मीट, ज़ूम एप्प, के माध्...