विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण
विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण March 19, 2022 शिमली(रोहतक) :- आज दिनांक 19.03.2022(शनिवार) को राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिमली (2785) में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आज के प्रशिक्षण की अध्यक्षता मौलिक मुख्याध्यापिका श्री मति अनिता राणा जी द्वारा की गई। आज के इस प्रशिक्षण में ब्लॉक रोहतक की तरफ से ABRC श्री मति प्रीति ने शिरकत की। आज प्रशिक्षण में मुख्याध्यापिका जी ने अभिभवकों को पिछले दिनों ऑनलाइन चल रही ऑनलाइन कक्षा तथा अब आने वाले दिनों में चल रही वार्षिक परीक्षा पर चर्चा की । इसी के साथ श्री मति अनिता राणा जी ने अभिभावकों को आने वाले नए सत्र 2022 2023 के लिए नए दाखिले करवाने पर जोर दिया। उनके द्वारा विद्यालय में समय समय पर आयोजित विभिन्न प्रशिक्षणों के बारे में अवगत करवाया गया। बच्चों के उज्जवल भविष्य पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बच्चों का काफी हर्जाना हुआ है जिसे अब निरंतर पढ़ाई के द्वारा पूरा किया जा सकता है। लेकिन अभिभावकों का सहयोग इस प्रक्रिया में जरूर हो या सहभागी बने। ABRC प्रीति द्वारा भी अभिभावकों को...